ताजा खबरे
नशे में दुरुपयोग होने वाली 6 लाख से अधिक राशि की औषधियां जब्तकोटगेट, सांखला फाटक स्वीकृत अंडर पास कार्य चालू करवाने हेतु हस्ताक्षर अभियान के बैनर का विमोचन, आचार्य चौक में हुआ आगाजबीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने ‘फन्ना बाबू’ को समर्पित किया लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, शिवश्री रतन अवार्ड” की घोषणा13 महिलाओं को मिलेगा उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मानश्री नवाह्न परायण पाठ का आयोजन 17 मई सेदेश -दुनिया बंगाल, पंजाब900 करोड़ रुपये के कथित घोटाले में पूर्व जलदाय मंत्री गिरफ्तार, ACB की कार्रवाईबीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के PA की गोली मारकर हत्याकल होगा डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के सुपर स्पेशियलिटी नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटनकेसरिया हनुमान मंदिर के 82वें स्थापना दिवस पर श्री रामकथा महोत्सव
IMG 20241023 101608 1 13 महिलाओं को मिलेगा उषा सक्सेना मातृ शक्ति सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। लॉयन्स क्लब बीकानेर मल्टीविजन 10 मई रविवार को होटल राजमहल में स्व. उषा सक्सेना मातृ शक्ति समारोह का आयोजन करेगा। कार्यक्रम संयोजक लॉयन शशांक सक्सेना ने बताया कि समारोह में शहर की 13 महिलाओं को मातृ शक्ति सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।

क्लब के उमाशंकर आचार्य ने बताया कि श्रीमती चन्द्रकांता सोनी, श्रीमती प्रभा बिस्सा, श्रीमती कंचन जोशी, श्रीमती रागिनी सक्सेना, श्रीमती मंजू राजपुरोहित, डॉ. ज्योति वधवा, श्रीमती कामिनी भोजक, श्रीमती कमलिनी मिश्रा, श्रीमती विजयश्री शर्मा, श्रीमती कृष्णा मलिक, श्रीमती कमलेश शेखावत, श्रीमती मंजू गुलगुलिया, श्रीमती अलका चौधरी को सम्मानित किया जायेगा। क्लब के अध्यक्ष लॉयन सुरेश चन्द्र ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अनुराधा सक्सेना, उपनिदेशक, महिला अधिकारिता विभाग, बीकानेर करेंगी। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉ. सुषमा बिस्सा, पर्वतारोही, बीकानेर होगी।


Share This News