






Thar पोस्ट न्यूज। राजमाता बाघेली जी सुदर्शना कुमारीजी ऑफ बीकानेर ट्रस्ट द्वारा वर्ष 2025-2026 में जनहितार्थ करीब 36 लाख रु. का वितरण किया गया है। राजमाता बाघेलीजी सुदर्शना कुमारी जी ऑफ बीकानेर ट्रस्ट के संस्थापक महाराजा डॉ करणीसिह की ईच्छा, अभिलाषा व ट्रस्ट उद्देश्यों की पूर्ति हेतू वर्ष 2024-2025 के दौरान जनकल्याणकारी व लोकहितार्थ हेतू 36 लाख रुपयों की विभिन्न क्षेत्रों में आर्थिक सहायता का वितरण किया गया।ट्रस्ट की ट्रस्टी / अध्यक्षा प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी जी व प्रिंसेस मधुलिका कुमारी जी ने आर्थिक सहयोग हेतू प्राप्त आवेदनों पर विचार करते हुए ट्रस्ट द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग सहायता राशी स्वीकृत की।



ट्रस्ट द्वारा वर्ष के दौरान होनहार व प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्कूली/कॉलेज शिक्षा, उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रवृतियों का वितरण किया गया तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों व संस्थाओं को फुटबाल, किकेट, शुटिंग, तीरंदाजी व रकेंटिंग आदि खेलों में प्रोत्साहन स्वरुप आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
गरीब व जरुरतमंद लोगो को सहयोग स्वरुप तथा गम्भीर बिमारियों से ग्रसित लोगों को ईलाज व उपचार के हेतू आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा ट्रस्ट द्वारा निम्न क्षेत्रों में भी यथासंभव आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया:
ईसीएचएव पॉलीक्लिनिक, बीकानेर (ECHS Ex-servicemen Contributory Health Scheme) जो पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को व्यापक चिकित्सा सुविधा प्रदान करता हैं को चिकित्सकीय उपकरणों हेतू 4 लाख का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।
बीकानेर के पी.बी.एम. अस्पताल के गेस्ट्रोएन्ट्रोलॉजी विभाग में चिकित्सकीय उपकरण हेतू 3 लाख का आर्थिक सहयोग । श्री सादूल राजपूत छात्रावास में विधार्थीयों की सुविधा के सोलर लगवाने हेतू रु. 3 लाख का आर्थिक सहयोग।
इस प्रकार वर्ष 2025-26 में ट्रस्ट द्वारा उपरोक्त मदो में ट्रस्ट प्रावधानों के अनुसार कुल 36 लाख रुपयों की आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई गई। ट्रस्ट द्वारा लाभानवत व्यक्तियों / संस्थाओं ने प्रदत आर्थिक सहयोग के लिए ट्रस्ट के ट्रस्टीगण का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
ट्रस्ट की ट्रस्टी/अध्यक्षा, प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी व मधुलिका कुमारी जी ने कहा कि बीकानेर की जनता के हितार्थ राजपरिवार द्वारा स्थापित ट्रस्टों के माध्यम लोककल्याणकारी कार्यों में सदैव अग्रणी रहकर हर संभव सहयोग करते रहेंगे।