ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध मौत, पिता ने जताया शक, पत्नी हिरासत में, अंतिम संस्कार रोका Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। कोटा जिले में एक अजीब मामला सामने आया है। पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाकर शव कब्जे में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रिटायर्ड फौजी की संदिग्ध मौत का मामला उस समय हत्या में बदल गया, जब अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान मृतक के परिजनों को शक हुआ। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशिक्षु आईपीएस सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि आवली क्षेत्र निवासी रिटायर्ड फौजी मनोज शर्मा की मौत की सूचना प्रारंभ में सामान्य बताई गई थी। मृतक के पिता बृजमोहन को घटनाक्रम पर संदेह हुआ, जिसके बाद उन्होंने आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत अंतिम संस्कार रुकवाकर शव को अपने कब्जे जांच के दौरान मृतक के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। एफएसएल और एमओबी टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मृतक की पत्नी दीपिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि घटना में शामिल दो अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था।

पुलिस के अनुसार घटना के समय दीपिका के दो परिचित घर पर मौजूद थे। इनका महिला से क्या संबंध है, यह पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा। यह भी सामने आया है कि दीपिका ने घटना की जानकारी ससुराल पक्ष को नहीं दी और जल्दबाजी में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Share This News