





Thar पोस्ट। एक बार फिर 12 जिलों में मौसम पलटेगा। देर रात मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए डबल अलर्ट जारी करते हुए तेज आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है। राज्य के कई इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने अजमेर, ब्यावर, भीलवाड़ा, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, धूलभरी आंधी, मेघगर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।





इसके अलावा जोधपुर, बालोतरा, पाली और राजसमंद जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है।