ताजा खबरे
कोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरें
SAVE 20260429 144048 कोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्री राधामोहन दास अग्रवाल द्वारा टोंक में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव श्री सचिन पायलट के बारे में दिए गए बयान के विरोध में कोटगेट पर आज कांग्रेसजनों द्वारा प्रदर्शन किया गया | इस अवसर पर कांग्रेस नेता अरुण व्यास ने बताया की राधामोहन दास अग्रवाल की भली भांति जानते है श्री सचिन पायलट सिर्फ राजस्थान ही नहीं देश के लोकप्रिय और सर्वमान्य नेता है जिनकी लोकप्रियता सभी वर्गों में एक सामान है। उन्हें अपने कथन पर माफ़ी मांगनी चाहिए । श्री राधामोहन दास अग्रवाल को अपने गृहनगर गोरखपुर के बगल में स्थित बलरामपुर संसदीय क्षेत्र का इतिहास शायद याद नहीं है?

टोंक के पूर्व सांसद एवं वर्तमान लोकसभा प्रत्याक्षी श्री सुखबीर सिंह जौनपुरिया जी टोंक या राजस्थान के नहीं बल्कि गुरुग्राम हरियाणा के निवासी है।

जहाँ तक बात श्री सचिन पायलट जी की है उनके परिवार के 3 लोगो ने राजस्थान के विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों एवं विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव जीतकर अनेको बार लोकसभा/विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया है।

विशेष बात श्री सचिन पायलट जी वोटर बनने की उम्र में प्रथम बार वोटर बनने से आज तक लगातार राजस्थान के मूल वोटर हैं|

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेता सलीम भाटी, गजेंद्र सिंह सांखला, नित्यानंद पारीक, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा एवं सहजाद भुट्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठोड, युवा कांग्रेस के सब्बीर अहमद, आजम अली, रविकांत वाल्मीकि, मैक्स नायक, ताहिर हसन कादरी, नितिन वत्सस, करणी सिंह, सोनू बारासा, यशवर्धन नायक, धनसुख जादुसंगत, मुरली किराडू, सुनील पुरोहित आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।


Share This News