ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
SAVE 20260427 215925 scaled पूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मान Rajasthan News Portal जोधपुर
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज।भारत सरकार के कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड के सदस्य बनने पर पूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मान। भारत सरकार में कृषि वैज्ञानिक चयन बोर्ड के सदस्य बनने पर यादव समाज के द्वारा पूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का सम्मान किया गया। उनका साफा, सॉल, माला, दुपट्टा ओढ़ाकर तथा भगवद गीता व अभिनंदन पत्र भेंटकर किया गया सम्मान।

सम्मान समारोह में अध्यक्ष जगदीश यादव, डॉ आरके यादव, डॉ रंजीत सिंह यादव, डॉ नवीन यादव, डॉ अजय शंकर यादव तथा युवा अध्यक्ष चेतन यादव ने डॉ ओपी यादव के व्यक्तित्व के साथ ही सामाजिक, पारिवारिक, शैक्षणिक तथा शोधपरक समस्त पहलुओं पर प्रकाश डाला।

अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा कि डॉ ओपी यादव का यादव समाज जोधपुर के प्रति स्नेह हमे सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। आपने हमेशा समाज कार्यक्रमों के लिए समय देकर हमारा उत्साह बढ़ाया है। आपने केंद्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (काजरी) के निदेशक पद पर जनवरी 2018 से मई 2025 तक नेतृत्व किया।

इस दौरान संस्थान ने राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रणाली में न केवल उत्कृष्ट योगदान दिया, बल्कि संस्थान ने अनेक नई उपलब्धियां भी हासिल की। विज्ञान संकाय के पूर्व अधिष्ठाता डॉ आरके यादव ने कहा कि अनुसंधान, शिक्षा और प्रशासन के क्षेत्र में आपका निरंतर उत्कृष्ट योगदान आपके इस पद के लिए एक उपयुक्त चयन परिलक्षित करता है। काजरी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ रणजीत सिंह यादव ने बताया कि फसल और बागवानी विज्ञान श्रेणी में कृषि विज्ञान में उत्कृष्ट अनुसंधान के लिए ‘रफी अहमद किदवई पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। बाजरा में रोग और कृषि-संबंधी लक्षणों पर साइटोप्लाज्मिक प्रभावों के अध्ययन पर किए गए अनुसंधान का संकर प्रजनन (हाइब्रिड ब्रीडिंग) में बहुत अधिक महत्व है। डॉ यादव के अनुसंधान के परिणाम स्वरूप 11 व्यावसायिक किस्मों के साथ ही 65 किस्मे तैयार की गई है।

डॉ ओपी यादव साहब ने आशीर्वचन स्वरूप विभिन्न सामाजिक पहलुओं तथा समाज उत्थान के लिए सक्रिय सहयोग देने की सामाजिक जिम्मेदारी की बात की। उन्होंने कहा की समाज मिलजुल कर आगे बढे साथ ही शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करे एवं सहयोग तथा समाधन पर फोकस रखे समाज का उत्थान अनवरत होगा बच्चो को मोटिवेट करते रहे साथ ही हमारा मूल कार्य कृषि करना रहा है। श्रीमती रेनू यादव, दीक्षा यादव, संतोष यादव, संजय यादव, रामावतार यादव, रामराज यादव, कृष्ण कुमार यादव, अजय यादव, सूरज यादव, सुरेश यादव, सतवीर सिंह यादव, करण सिंह यादव, विष्णु यादव, अमर सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, शेर सिंह यादव, प्रवीण यादव, सज्जन सिंह यादव आदि उपस्थित रहे ।


Share This News