ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260411 222409 बीकानेर में महिलाओं ने ली शपथ, पंछियों के लिये पालसिये लगवाए Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। शक्ति स्वरूपा नारी हमेशा इतिहास बनाती है इसलिए पूजनीय होती है – विमर्शनानंद जी

वन्देमातरम महिला टीम का शपथ ग्रहण पूज्य स्वामी विमर्श आनंद जी के सानिध्य और प्रेम कुमार खत्री की अध्यक्षता और विजय कोचर के संचालन मे समारोह लालेश्वर महादेव मंदिर सभागार में हुआ।

बीकानेर – शिवबाड़ी पीठ के महंत विमर्शनानंद जी महाराज ने मंत्रोचारण के साथ शपथ दिलाई! महंत विमर्शानंद जी महाराज ने कहा कि नारी हमेशा पूजनीय रही है नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है और इतिहास में दर्ज है जब जब संकट आया तब शक्ति स्वरूपा मातृ शक्ति ने आगे आकर उस से उबारा है

वन्देमातरम मंच टीम के संयोजक विजय कोचर ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय इतिहास में नारी ने अपने बूते दुश्मनों के दांत खट्टे किए है नारी जो कार्य अपने हाथ में लेती है उसको सफल अंजाम तक पहुंचाती है

वन्देमातरम महिला टीम की अध्यक्षा श्रीमती कामिनी विमल भोजक मैया ने कहा कि आज जिस तरह भारत में धर्म का हास हो रहा है और देश की आधी आबादी को कहने के लिए उसके हक की बात की जाती है उसी महिला शक्ति को अग्रणी पंक्ति में लाकर मुख्यधारा से जोड़ना और सनातन की रक्षा करने का कार्य करेंगे

कार्यक्रम के दौरान वन्देमातरम मातृशक्ति टीम की तरफ से लालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए पालसिये लगाए गए! और गुरुदेव की स्तुति सभी महिलाओं द्वारा गायन के रूप में भी की गई

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में राजश्री कच्छावा,पिंकी जोशी प्रिंसिपल फोर्ट स्कूल, दमयंती सुथार, माया भाटी इंदु वर्मा, सपना तिवाड़ी ,राधा खत्री संतोष शर्मा, सरस्वती वाल्मीकि,माया भाटी , पुष्पा राजपुरोहित, सरिताआंचलिया ,स्वाति छाजेड़, विजय लक्ष्मी मूंधड़ा, जसोदा खत्री, ओनम भूरा,शशि गुप्ता,सरस्वती भार्गव,सूरज राठौड़,आशु भाटिया,मधु ओझा,अलका मोदी सहित 25 महिलाये सुशपथ कार्यक्रम का हिस्सा बनी!

कार्यक्रम में प्रेम जी खत्री रिटायर्ड प्रिंसिपल बोथरा कॉलेज प्रमोद सक्सेना शिवदयाल उपाध्याय आनंद जोशी पुरुषोत्तम सुथार महेंद्र जी जोशी श्याम जी पारीक, कन्हैया लाल जी पवार लक्ष्मण उपाध्याय भवानी सुथार जगदीश सोलंकी थानमल पंडित जेठाराम जी,जगदीश गहलोत जी,कमल जी सेन सरवन जी जाट हर्षवर्धन कच्छवा सहित वन्देमातरम टीम के कार्यकर्ता मौजूद थे


Share This News