ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251231 100334 बीकानेर में लूट की वारदात में मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में हुई लूट का मास्टरमाइंड मुनीम ही निकला। शहर के बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र में हुई लूट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे से पहले ही लूट की वारदात को अंजाम देने वाले को पकड़ लिया है। वारदात में फर्म का मुनीम ही लूट का मास्टरमाइंड निकला।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि मंडी में लूट की सूचना के बाद एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को मुनीम की गतिविधियां संदिग्ध लगी, जिस पर सख्ती से पूछताछ में उसने राज खोल दिया। दुलाराम ने स्वीकार किया कि उसने नकदी हड़पने के लालच में यह पूरी साजिश रची थी। उसने खुद ही पैसे कहीं छिपा दिए और पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 4.5 लाख रुपए की पूरी राशि बरामद कर ली है। मामले का पटाक्षेप होने पर मंडी व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन का आभार जताया है। कच्ची आढ़त मंडी की दुकान नंबर 13 पर संचालित फर्म बृजमोहन बृजवल्लभ के मुनीम दुलाराम से बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने नकदी से भरा बैग छीन लेने की बात सामने आई। दुलाराम एसबीआई बैंक से ये रूपये लेकर आ रहा था। इस वारदात में शामिल दो युवकों की पुलिस तलाश कर रही है।


Share This News