ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 एलपीजी गैस का दिया फीडबैक, मुख्यमंत्री से मिले खाद्य मंत्री श्री गोदारा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने शुक्रवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान उन्होंने राज्य में गेहूं खरीद व्यवस्था तथा एलपीजी वितरण प्रणाली को सुचारु एवं प्रभावी बनाए रखने के संबंध में विस्तृत फीडबैक प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद की प्रक्रिया पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ संचालित की जा रही है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। क्रय केंद्रों पर व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

खाद्य मंत्री ने एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति व्यवस्था के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया और बताया कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी किया जा रहा है।

उन्होंने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी दी। बीकानेर जिले में चल रहे विकास कार्यों, संरचना सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं की स्थिति में चर्चा की।

ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए मंत्री श्री गोदारा ने क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल व्यवस्थाओं की स्थिति से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।


Share This News