





Thar पोस्ट न्यूज। मौसम के लिहाज से आगामी दो दिन महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 28 से 30 मार्च के बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की संभावना है। विभाग के अनुमानों के अनुसार 28 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में दोपहर बाद आंधी और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 29 से 30 मार्च तक जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर और कोटा संभाग में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस अवधि में कुछ शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश ओला बारिश भी सम्भव है।




