ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20241023 101608 समाजसेवी कुसुम देवी डागा की स्मृति में लगेगा निःशुल्क घुटना दर्द निवारण शिविर Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। आठ मार्च को ब्रह्म बगीचे में होगा आयोजित। घुटनों को मिलेगी राहत, सेवाभावी चिकित्सकों का होगा सम्मान।

सामाजिक सरोकार की सशक्त परंपरा को आगे बढ़ाते हुए मुक्ति संस्था द्वारा समाजसेवी कुसुम देवी डागा की स्मृति में लगातार 18वें साल घुटना दर्द निवारण शिविर रविवार को नत्थूसर बास स्थित ब्रह्म बगीचा परिसर में आयोजित किया जाएगा।

महिलाओं के उत्थान के लिए जीवनभर संघर्षरत रही समाजसेवी कुसुम देवी डागा की स्मृति में 17 वर्ष पूर्व शुरू किया गया यह निशुल्क शिविर आज सैकड़ों जरूरतमंदों के लिए आशा की किरण बन चुका है।

कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट महेंद्र जैन ने बताया कि शिविर में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा घुटना पीड़ितों की विशेषज्ञ जांच की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क नी-बेल्ट प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम समन्वयक हजारी देवड़ा ने जानकारी दी कि मरीजों का पंजीकरण सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा। इसके पश्चात चिकित्सक-मरीज संवाद एवं परामर्श सत्र आयोजित होगा, जिससे मरीजों को सही मार्गदर्शन मिल सके।

इस अवसर पर वर्षों से निरंतर सेवाएं दे रहे प्रतिष्ठित चिकित्सकों—डॉ. हेमन्त व्यास, डॉ. सुभाष भास्कर, डॉ. भारती पुरोहित, डॉ. आस्था अग्रवाल एवं डॉ. रजा हसन भाटी—का सम्मान भी किया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि संस्था पदाधिकारियों ने अधिकाधिक घुटना पीड़ितों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।


Share This News