





Thar पोस्ट। ईरान में हुए हमले में 200 जनों के मारे जाने की ख़बर है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला शुरू किया, तो ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई देर नहीं लगाई। सरकारी टीवी ने 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर दी है। ईरान के सरकारी टीवी पर प्रसारित बयानों के मुताबिक, ईरान भर में इजरायल-अमेरिका की एयरस्ट्राइक युद्धमें 201 लोग मारे गए और 747 घायल हो गए हैं। रेड क्रिसेंट के प्रवक्ता बोले कि ये हमले ईरान के 31 प्रांतों में से 24 में हुए। राहत कार्य जारी है। हमलों से निपटने के लिए 220 टीमें अलग-अलग जगहों पर तैनात की गई हैं। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला शुरू किया, तो ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई देर नहीं लगाई।





इजरायल और खाड़ी में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों को मिसाइल और ड्रोन हमलों से निशाना बनाया। जहां ईरान में तेहरान समेत कई शहरों पर आसमान पर बम बरसाए गए तो ईरान ने इजरायल, बहरीन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और जॉर्डन पर हमले किए। इससे पूरा मिडिल-ईस्ट एशिया तनाव की जद में आ गया है। सऊदी अरब में बुर्ज खलीफा सहित अन्य पर्यटन स्थल खाली करवाये गए है।