ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20241023 101608 अनियमितताएं पाए जाने 10 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित, एक निरस्त Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 10 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित एवं एक का निरस्त किया गया है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि पुलिस लाईन के सामने स्थित अंजनी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 4 से 6 मार्च तक 3 दिनों के लिए, किल्चू देवड़ान स्थित बाबा रामदेव मेडिकल एंड जनरल स्टोर, कतरियासर स्थित भावना मेडिकल स्टोर, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करमीसर स्थित ए के हैल्थ केयर के अनुज्ञापत्र 4 से 7 मार्च तक 4 दिनों के लिए, सुदर्शना नगर स्थित कृष्णा मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 12 मार्च तक 4 दिनों के लिए, सादुलगंज स्थित गौरव मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 4 से 8 मार्च तक 5 दिनों के लिए, बम्बलू स्थित बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर, बाडैला स्थित बालाजी मेडिकल एंड जनरल स्टोर के अनुज्ञापत्र 4 से 13 मार्च तक 10 दिनों के लिए, जयमलसर स्थित वीर मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 9 से 18 मार्च तक 10 दिनों के लिए, तेलीवाड़ा रोड मोहता चौक स्थित माहेश्वरी मेडिको का अनुज्ञापत्र 9 से 20 मार्च तक 12 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक ने बताया कि औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 नियमावली 1945 के नियम 66(1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए गली नंबर 5 एफसीआई गोदाम के पास बंगलानगर स्थित जय श्री नाथ फार्मा का अनुज्ञापत्र निरस्त किया गया है।


Share This News