ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20260224 225351 बीकानेरी होली : भांग सम्मेलन व थंब पूजन के साथ होली की रंगत फिजां में घुली Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। कहते है जिंदगी एक मेले के सिवाय कुछ भी नहीं। बीकानेर में होली का मेला और खेला शुरू हो चुका है। आज परंपरानुसार भांग सम्मेलन के साथ होली फिजां में घुलनी शुरू हो गई। थम्ब पूजन भी हुआ। बीकानेर परकोटे में 11:56 बजे तो मोहता चौक का माहौल बदल गया। यहां बोल नमः शिवाय के जयकारों के साथ विजया प्रेमियों की टोलियां सक्रिय हो उठीं और राह चलते लोग भी ठिठक कर इस अनोखे नजारे को देखने लगे।

बीकानेर में होली का उत्सव कई दिनों तक रहेगा। बीकानेर के पुरुष महिलाएं व बच्चे इस रंग में रमे हुए मिलेंगे। आज भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद 51 किलो भांग छानी गई। दूध और ड्राई फ्रूट से तैयार इस विशेष ठंडाई ने माहौल को और रंगीन बना दिया। भांग का प्रसाद ग्रहण करते ही रसिए झूम उठे कहीं ढोल की थाप, कहीं फिल्मी गीत, तो कहीं पारंपरिक फाग गूंजने लगे।


Share This News