





Thar पोस्ट न्यूज। देहात एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में 30 जनवरी को महात्मा गांधी का 78वां निर्वाण दिवस (शहीद दिवस) पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग एवं शहर अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल व कार्यकर्ताओं द्वारा संयुक्त रूप से मौन रखकर उनका स्मरण किया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 10ः30 बजे गांधी पार्क, सर्किट हाउस के सामने, बीकानेर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर आयोजित होगा। जिला महासचिव (संगठन) प्रहलादसिंह मार्शल ने यह जानकारी दी।




