ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20241023 101608 1 ठंड से कांपेंगे आधा दर्जन राज्य, विभाग ने कही ये बात Rajasthan News Portal विशेष समाचार
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान सहित अनेक राज्यो में ठिठुरन है। मौसम विभाग के अनुसार, अफगानिस्तान के ऊपर एक बेहद सक्रिय और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इसका असर इतना व्यापक है कि इसने जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान और उत्तर प्रदेश तक के मौसम को अपनी चपेट में ले लिया है. 26 से 28 जनवरी के बीच एक और तीव्र विक्षोभ दस्तक देगा, जो गणतंत्र दिवस के जश्न में खलल डाल सकता है. पहाड़ी राज्यों में हालात सबसे ज्यादा खराब होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है. कश्मीर घाटी में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं. यहां गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जो 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं. ओले गिरने की भी चेतावनी दी गई है. दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ में मौसम खराब रहेगा. दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार और पूर्वी यूपी में शनिवार को बारिश होने की संभावना है. वहीं, राजस्थान में भी तूफानी हवाओं के साथ ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बताया कि बिहार के कुछ इलाकों में भी बारिश होने की संभावना है।


Share This News