ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 28 जिला स्तरीय अंबेडकर पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp news बीकानेर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वर्ष 2020 के डॉ भीमराव अंबेडकर  जिला स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन मांगे गए हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पवार ने बताया कि इसके तहत अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार, अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार तथा अंबेडकर न्याय पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार का चयन जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा किया जाएगा तथा चयनित व्यक्ति या संस्था को अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल) के अवसर पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि आवेदन 21 सितंबर तक आवश्यक दस्तावेज के साथ डाक से या व्यक्तिगत रूप से  कार्यालय में जमा करवाए जा सकते हैं। अधिक जानकारी और निर्धारित आवेदन प्रपत्र के लिए विभाग की वेबसाइट या कार्यालय संपर्क किया जा सकता है।


Share This News