ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260110 WA00111 राजस्थानी भाषा, साहित्य, संस्कृति अत्यंत समृद्ध-- केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी भाषा, साहित्य और संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। मायड़ भाषा के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए गंभीरता से कार्य किया जाए।
श्री मेघवाल शुक्रवार को राजस्थानी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति अकादमी की मुखपत्रिका जागती जोत के सद्य प्रकाशित अंकों का पोलिटेक्निक काॅलेज में चल रहे बीकानेर ट्रेड फेयर एक्सपो परिसर में अवलोकन कर रहे थे। इन अंकों में दो विशेषांक ‘राजस्थानी गद्य साहित्य री समालोचना’ व ‘डाॅ. नृसिंह राजपुरोहित विशेषांक’ शामिल हैं।
केन्द्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने कहा कि राजस्थानी में उत्कृष्ट साहित्य सृजन हुआ है। अकादमी सचिव शरद केवलिया ने अकादमी गतिविधियों की जानकारी दी। जागती जोत संपादक मधु आचार्य ‘आशावादी’ ने जागती जोत के प्रकाशित होने वाले आगामी अंकों के बारे में बताया।
इस अवसर पर जुगल राठी, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, यशपाल आहूजा, वेदप्रकाश अग्रवाल, अशोक प्रजापत, कमल रंगा उपस्थित थे।


Share This News