ताजा खबरे
IMG 20250105 093221 scaled सर्दी का सितम और तेज होगा, यह है वजह, 7 जनवरी तक राहत नहीं Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जनवरी के आने वाले दिन और सर्द रहने वाले है। इस बारे में मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और चंडीगढ़ में 7 जनवरी तक, जबकि पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 जनवरी तक रात और सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही जम्मू डिवीजन, उत्तरी मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, असम और मेघालय के इलाकों में भी आने वाले दिनों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। विभाग ने बताया कि अगले 3 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 जनवरी को शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर शीतलहर की स्थिति रहने की प्रबल संभावना है।


Share This News