ताजा खबरे
IMG 20260102 221405 बीकानेर : 2 विदेशी महिलाओं को अवैध रूप से रहते पकड़ा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में दो विदेशी महिलाओं को अवैध रूप से रहते पुलिस ने पकड़ा है। खबरों के मुताबिक कोटगेट पुलिस थाना ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारत मे विदेशी पर्यटकों नागरिकों के रहने के लिए नियम तय है। इसके लिए सी फार्म जमा करवाना पड़ता है। दोनों महिलाओं ने C फॉर्म जमा नही करवाए। ये दोनों महिलाएं उज़्बेकिस्तान की बताई जा रही है। कोटगेट पुलिस ने इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मकान मालिक रोचक गुप्ता और बाबूलाल सैनी नामक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर के निर्देशन में सीओ सिटी अनुज डाल के नेतृत्व में कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


Share This News