





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में आज से सर्दी की छुट्टियां शुरू हो गई है। शिविरा पंचांग के अनुसार स्कूलों में 25 दिसम्बर से 5 जनवरी तक अवकाश रहेंगे। नये साल में 6 जनवरी को स्कूल फिर से खुलेंगे। पहले स्कूलों में 25 दिसंबर से 31 दिसम्बर तक शीतकालीन अवकाश होते थे। इस बार अवकाश 6 जनवरी तक रखे गए है। हालांकि यह देखा गया है कि सर्दी की अधिकता के चलते छुट्टियों की अवधि में बदलाव किए जाते है।




