





Thar पोस्ट न्यूज। एडवोकेट लावण्या शर्मा, समाजसेवी के.के. शर्मा पुत्री ने एल.एल.एम. में विश्वविद्यालय टॉप कर कुलाधिपति स्वर्ण पदक प्राप्त कर शहर व जिले का नाम रोशन किया। महाराजा गंगासिंह विश्विद्यालय के दशम दीक्षांत समारोह में राज्यपाल महामहिम हरिभाऊ बागड़े ने लावण्या को पदक प्रदान किया.
साहित्यकार मोनिका गोड की पुत्री की इस उपलब्धि पर विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम सर्कल पर लावण्या शर्मा का अभिनंदन किया गया.। गौड़ सभा अध्यक्ष वाई के शर्मा योगी, भगवती प्रसाद गौड़ वैद्य ओमप्रकाश गौड़, राजेन्द्र गौड़ ,किशन पांडे, पराशर नारायण शर्मा, एडवोकेट कुलदीप शर्मा, एडवोकेट दिनेश श्रीमाली, देवेंद्र सारस्वत, शोभा सारस्वत, धनंजय, हिमांशु,
भाजपा जिला अध्यक्ष देहात श्याम पंचारिया के नेतृत्व में परशुराम सर्किल पर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री पंचारिया ने कहा कि यह उपलब्धि बीकानेर समाज व राष्ट्र के लिए बड़ी उपलब्धि है और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। वाई के शर्मा योगी ने इसे सम्पूर्ण समाज विशेष रूप से महिला शिक्षा के लिए प्रेरणास्पद बताया
विप्र समाज के अलावा इस दौरान एड राजपाल , दिलीप सिंह राजपुरोहित, पवन स्वामी, प्रभु सिंह भाटी, गगन मोदी, दुर्गेश नंदन, मांगीलाल गोदारा एवं काननाथ गोदारा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




