ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 1 भाजपा: जिला प्रभारी व सह-प्रभारियों की घोषणा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर के निर्देशानुसार हुई नियुक्तियां।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने दी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं
।भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन राठौर जी के निर्देशानुसार जिला प्रभारियों एवं जिला सह-प्रभारियों की घोषणा की गई है। इस संगठनात्मक निर्णय पर बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष श्री सुमन छाजेड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा जारी सूची के अनुसार निम्न नियुक्तियां की गई हैं ।
ओम सारस्वत — बीकानेर शहर जिला प्रभारी,
प्रियंका बालान — बीकानेर शहर जिला सह-प्रभारी,
विजय आचार्य — चूरू जिला प्रभारी,
दशरथ सिंह शेखावत — श्रीगंगानगर जिला प्रभारी,
अखिलेश प्रताप सिंह — जोधपुर देहात जिला सह-प्रभारी,
मोहन सुराणा — श्रीगंगानगर जिला सह-प्रभारी बने

नियुक्तियों की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


Share This News