ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20251119 WA0010 भजन गायक चाँद रतन स्वर्णकार को श्रद्धांजलि Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में स्वर्ण सुर संगम एवं आनंद संगीत कला संस्थान द्वारा श्री चान्द रतन स्वर्णकार अध्यक्ष स्वर्ण सुर संगम को स्वरांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में श्रद्धांजलि स्वरुप श्री ज्ञानेश्वर सोनी, गौरी शंकर सोनी ,लक्ष्मी नारायण सोनी, ज्ञानू मीनाकर, ज्ञान सोनी, श्याम सोनी, राहुल पारीक, राजेंद्र स्वर्णकार एवं प्रेम स्वर्णकार आदि ने भावपूर्ण भजनों द्वारा स्वरांजलि अर्पित की। सभी कलाकारों ने अपनी सुमधुर आवाज में बहुत ही सुंदर रचनाएं प्रस्तुत की । श्री ज्ञानेश्वर सोनी एवं गौरी शंकर सोनी ने मोरध्वज राजा का सुप्रसिद्ध भजन गाकर वातावरण को अश्रु पूर्ण भाव विभोर कर दिया।
कपिल सोनी द्वारा बहुत ही सुमधुर बांसुरी वादन किया गया। श्री चांद रतन के नन्हे पौत्र हर्ष एवं पौत्री दीक्षिता ने शिव तांडव स्त्रोत गाकर भाव विभोर कर दिया गया
तबले पर संगति श्री राहुल पारीक एवं गौरी शंकर सोनी द्वारा की गई एवं ढोलक पर श्री मोहनलाल सोनी एवं गौरी शंकर कसारा द्वारा संगत की गई। कार्यक्रम के समाप्ति पर श्री सुरेंद्र सोनी पुत्र स्वर्गीय श्री चांद रतन स्वर्णकार द्वारा सभी का भावपूर्ण आभार व्यक्त किया गया।


Share This News