ताजा खबरे
1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौतरेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई से
IMG 20251110 183452 पीबीएम हॉस्पिटल के अधीक्षक का अभिनंदन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के प्रतिनिधियों ने किया नव नियुक्त पी बी एम हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. बी सी घीया का अभिनंदन। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल द्वारा आज पी.बी.एम. अस्पताल, बीकानेर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. सी. घीया का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी ने बधाई देते हुए कहा कि डॉ. घीया ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी निष्ठा, सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्यशैली से बीकानेर सहित पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा दी है। उनके द्वारा मरीजों की सेवा और अस्पताल प्रबंधन में किए जा रहे कार्य सराहनीय है । सचिव संजय जैन सांड ने डॉ घीया जी के दीर्घ अनुभव और समाजहित में किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हार्दिक अभिनंदन ज्ञापित किया।

मण्डल के पदाधिकारियों ने डॉ. घीया को साफा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. घीया ने अपने उद्बोधन में व्यापार उद्योग मण्डल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में मिलकर कार्य करना चाहिए, तभी समग्र विकास संभव है।

कार्यक्रम में मण्डल के प्रेम रतन जोशी, कमल बोथरा, सुशील कुमार यादव, शांति लाल कोचर, भवंर सिंह राजपुरोहित, सहित अनेक व्यापारी, उद्यमी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। अंत में सभी ने डॉ. घीया को दीर्घायु एवं निरंतर सामाजिक सेवा के लिए शुभकामनाएँ दीं।


Share This News