IMG 20251107 WA0047 भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा सम्पन्न Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार एवं शिक्षा विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शुक्रवार को सम्पन्न हुई।
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा बीकानेर जिला संयोजक सतीश तंवर व जिला सचिव देवेन्द्र सारस्वत ने संयुक्त रूप से बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा इस वर्ष 7 नवंबर शुक्रवार को दोपहर 12 से 01 बजे तक आयोजित की गई। इस परीक्षा में कक्षा 5 से कक्षा 12 के आठ वर्गों की दस हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभागिता निभाई। श्रीडुंगरगढ, नोखा, श्रीकोलायत, खाजुवाला दंतौर, पूगल, लूनकरनसर, बीकानेर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी व निजी विद्यालयों में 156 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे जिनमें 10,025 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।
गायत्री परिवार जिला समन्वयक मुकेश व्यास ने बताया कि श्रीडुंगरगढ के भारती निकेतन संस्थान से सर्वाधिक 362 विद्यार्थी, सूरज बालबाड़ी विद्या निकेतन जस्सूसर गेट से 306 तथा राष्ट्रीय सहायक विद्यालय करनीनगर लालगढ़ से 305 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। गायत्री परिवार मुख्य प्रबंध ट्रस्टी पवन कुमार ओझा ने बताया कि भारतीय संस्कृति का संरक्षण एवं नैतिक शिक्षा के विकास के लिए प्रतिवर्ष इस परीक्षा का आयोजन जा रहा है। इस वर्ष आयोजित परीक्षा में तहसील, जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक कक्षा वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा। वहीं जिला व प्रदेश स्तर पर अधिकतम विद्यार्थी पंजीकृत करने वाले विद्यालय प्रमुख तथा चयनित शिक्षकों को पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य उत्कृष्ट सेवा शिक्षक सम्मान देकर सम्मानित किया जायेगा।

सादर प्रकाशनार्थ
माननीय संपादक जी, थार पोस्ट


Share This News