ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20251030 WA0070 शिव पार्वती भवन में सामूहिक विवाह समारोह देव उठनी एकादशी को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर में सामूहिक विवाह समारोह देवउठनी एकादशी को, 11 समितियों ने संभाली जिम्मेदारी। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में माली सैनी वैवाहिक समारोह में 17 जोड़े परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। माली सैनी वैवाहिक समारोह समिति के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी ने बताया कि आयोजन से संबंधित वित्त एवं लेखा समिति, व्यवस्था समिति, भोजन व्यवस्था समिति, पंजीकरण समिति, पूजन एवं वैदिक संस्कार समिति अतिथि स्वागत समिति, प्रचार एवं मीडिया समिति, सुरक्षा एवं अनुशासन समिति, उपहार समिति, परिवहन समिति, मंच संचालन समिति द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन शुरू कर दिया है।

अध्यक्ष भाटी ने बताया कि 17 जोड़े के परिवार ही नहीं बल्कि बीकानेर के सम्पूर्ण माली-सैनी समाज में वैवाहिक तैयारियों की धूम दिख रही है। बारातियों के स्वागत से लेकर दुल्हन की विदाई तक की व्यवस्थाओं की तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। गोपेश्वर बस्ती स्थित शिव पार्वती भवन में होने वाले इस सामूहिक विवाह समारोह में लगभग 1५ हजार से अधिक लोगों के भोजन हेतु रसोइयों, पीने के जल कैम्पर व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था सहित सभी दायित्व समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा संभाल लिए गए हैं। खास बात यह है कि हर वर्ष की भांति इस बार भी सबसे पहले बारात लेकर पहुंचने वाले दूल्हे का समिति की ओर से अभिनन्दन किया जाएगा। समाज की एकता, संस्कार और परम्परा का अनुपम प्रतीक शिव पार्वती पाणिग्रहण संस्कार के नाम से इस विवाह समारोह में समाज के वरिष्ठजनों का अनुभव, युवा बंधुओं की सक्रिय सहभागिता और भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय उदाहरण बन रहा है। विशेष रूप से माली-सैनी समाज की महिला शक्ति भी वैवाहिक समारोह की विविध तैयारियों का जिम्मा बखूबी निभा रही हैं।


Share This News