IMG 20251030 143815 बीकानेर में एसीबी की कार्रवाई, पटवारी रिश्वत लेते गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में एसीबी द्वारा नोखा के पांचू गांव में एसीबी ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में पटवारी अंबालाल मीणा को 4000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।

कृषि भूमि पर लगे बिजली टावर के मुआवजे संबंधित मामला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो बीकानेर की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई जिसके तहत पटवार मंडल पांचू तहसील के पटवारी अम्बालाल मीणा और महादेव ई-मित्र संचालक श्रीराम जाट को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई की शुरुआत परिवादी द्वारा एसीबी को शिकायत देने से हुई थी। जिसके बाद आज शिकायत के सत्यापन के लिये एसीबी की टीम ने कार्रवाई की। चौथी किश्त 50,000 रूपये जारी करने के लिए पटवारी अम्बालाल मीणा द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के एवज में 4,000 रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत की राशि ई-मित्र संचालक श्रीराम जाट के माध्यम से ली जानी थी।

डीआईजी पुलिस बीकानेर भुवन भूषण यादव के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। ई-मित्र संचालक द्वारा परिवादी से रिश्वत प्राप्त करते ही, दोनों को रंगे हाथों धर लिया गया। अतिरिक्त महानिरीक्षक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ जारी है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।


Share This News