





Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। बीकानेर की नेत्र चिकित्सक और पिछले 8 साल से पालीताणा गुजरात में कार्यरत डॉक्टर श्रद्धा कोचर का बीकानेर ख़तरगछ महिला परिषद के द्वारा सम्मान किया गया.





डॉक्टर श्रद्धा ने जैन तीर्थ पालिताना मे जैन सैंकड़ों साधु साध्वीयों की नेत्र जाँच चिकित्सा तो की ही है गुजरात में सैकड़ो सेवा कैंपों में भी हजारों लोगों को नेत्र चिकित्सा सेवा करके उनके जीवन को रोशनी दी है. बच्चों को निशुल्क चश्मा भी वितरित किए गए।
बीकानेर के महावीर भवन में जैन प्रन्यास प्रवर मेहुल सागर जी की उपस्थिति में डॉक्टर श्रद्धा का समस्त ख़तरगछी महिला परिषद की महिला पदाधिकारी के द्वारा जैन फटका, श्रीफल साड़ी आदि देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर समाज के प्रमुख व्यक्ति और विक्रम जैन बुगडी भी उपस्थित थे।