ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20251027 134746 कोलायत में मेला 5 को, देश के अनेक राज्यों से पहुंचेंगे संत Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। उत्तर पश्चिमी राजस्थान बीकानेर के कोलायत में मेला 5 नवंबर को है। इस मेले की व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही है। श्री कपिल मुनि की तपोस्थली श्री कोलायत में मेले की तैयारियों को लेकर विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी, पुलिस प्रशासन, जनप्रतिनिधि, सरपंचगण और सभी विभागों के अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधायक भाटी ने मेले को दिव्य और भव्य रूप देने के लिए सभी विभागों को समन्वयपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण में दर्शन व स्नान का अवसर मिल सके।

झझू चौराहे से सरोवर तक आकर्षक कॉरिडोर तैयार होगा।टेचरी फांटा से कोलायत तक लाइटिंग व्यवस्था रहेगी।उपजिला अस्पताल, ग्राम पंचायत और तहसील कार्यालय के सामने सजावटी प्रवेश द्वार (गेट) बनाए जाएंगे।

पंच मंदिर व बारह महादेव मंदिर में विशेष डेकोरेशन की जाएगी। सरोवर परिसर के सभी मंदिरों, छतरियों व वृक्षों को एक समान लाइटिंग से सजाया जाएगा। सरोवर परिक्रमा मार्ग का समतलीकरण,सफाई और जलकुंभी हटाने का कार्य तेज़ी से जारी है। प्रत्येक घाट की सफाई हेतु पंचायतवार जिम्मेदारी तय की गई है।बिजली, पानी, सुरक्षा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हालांकि तमाम प्रयासों के बाद भी राजस्थान का यह मेला पर्यटन से नही जुड़ पाया है।


Share This News