ताजा खबरे
बेसिक पी.जी. कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस सम्पन्नबीकानेर के जोड़बीड, कोटडी गांव में भीषण गर्मी में पशुओं के लिए पानी डलवायारौनक रिनॉल्ट में न्यू डस्टर की भव्य लॉन्चिंगबीकानेर के इस स्पा सेन्टर पर पुलिस ने 4 को दबोचाविधायक व्यास ने किया भक्ति संगीत कार्यक्रम के बैनर का विमोचनमंत्री नन्दी ने बीकाजी के संस्थापक फन्ना बाबू के निधन पर अर्पित की श्रद्धांजलिगर्मी :आंगनबाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा का बदला समयपीबीएम के मरीजों के लिए बांठिया ने भेंट किए पांच पंखें, मारवाड़ जन सेवा समिति की ओर से करवाए जाएंगे उपलब्धपीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरी
IMG 20241023 101608 2 गोपाष्टमी पर शहर कांग्रेस करेगी उपवास Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। 30 अक्टूबर 2025 को जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने कांग्रेस नेता शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में गोचर बचाने को लेकर होगा कार्यक्रम। प्रवक्ता विकास तंवर ने बताया कि गोचर बचाने के लिए कांग्रेस हर जरूरी कार्यवाही करने को तैयार है इसी कड़ी में आगामी 30 अक्टूबर 2025 वार गुरुवार को बीकानेर गोचर भूमि को बीकानेर विकास प्राधिकरण और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा जबरन अराजीराज करने के विरोध में बीकानेर शहर जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत के नेतृत्व में बीकानेर शहर कांग्रेस सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक उपवास करेगी। उपवास कार्यक्रम में पूर्व काबिना मंत्री डॉक्टर बुलाकीदास जी कल्ला भी मौजूद रहेंगे।

उपवास कार्यक्रम के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार को चेतावनी दी जाएगी कि जो भूमि बीकानेर के तत्कालीन भामाशाहो द्वारा सरकार से खरीद कर गोचर हेतु दान की गई उस जमीन पर राज्य सरकार या प्राधिकरण किस आधार से अपना हक जता रहा है इसी विरोध के चलते एक दिवसीय सांकेतिक अनशन उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया है

प्रवक्ता अनिल सारडा ने बताया कि इस उपवास कार्यक्रम में बीकानेर शहर जिला कांग्रेस पदाधिकारी, जिला के प्रदेश पदाधिकारी गण, पार्षद,ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, मंडल कांग्रेस, इंटक, के साथ साथ सभी विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारी कार्यकर्ता और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सभी संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण अपनी भागीदारी निभायेंगे

उपवास कार्यक्रम गोपाष्टमी
दिनांक – 30 अक्टूबर 2025 वार गुरुवार
समय- सुबह 10 बजे से पांच बजे तक
स्थान जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने बीकानेर


Share This News