ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
IMG 20251025 WA0014 रूद्रचंडी महायज्ञ एवं सवा करोड़ शिवशक्ति मंत्र अनुष्ठान का आयोजन 30 अक्टूबर से Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। संस्कृति व संस्कारों की रक्षा के उदेद्श्य से पं बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान के तत्वाधान में 21 कुण्डात्मक रूद्रचंडी महायज्ञ एवं सवा करोड़ शिवशक्ति मंत्र अनुष्ठान का आयोजन 30 अक्टूबर से 3 नवम्बर तक अमरेश्वर महादेव मंदिर हर्षोल्लाव तालाब परिसर में किया जा रहा है।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए संस्थान के पंडित राजेन्द्र किराडू ने बताया कि 21 जजमान सम्मलित होंगे। 108 वैदिक प ंडित यज्ञ सम्पन्न करवाएंगे। किराडू ने बताया कि रूद्रचंडी महायज्ञ में 11 यजमान प्रवासी बीकानेरी होंगे। जो मुंबई,दिल्ली,सूरत सहित अनेक स्थानों से आ रहे है। वहीं शेष यजमान जिले के होंगे। इसके अलावा भी कोई भी धार्मिक अनुयायी भी यज्ञ में आहूति दे सकेगा।

पांच दिनों तक ये होंगे आयोजन
किराडू ने बताया कि पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में नित्य अक्षतार्चन, पुष्पार्चन, बिल्वार्चन, कमलार्चन, भस्मार्चन, मंत्र पुरश्चरण, दीपदान व शाम को संगीतय आरती होगी। साथ ही प्रतिदिन एक संतश्री का प्रवचन भी होगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान ऋषिकेश से विशोकानंद जी महाराज,बनारस से सर्वेश्वरानंद जी महाराज,श्रीधर जी महाराज ,सत्यनाथ जी महाराज ,विमर्शानंद जी महाराज, श्यामसुंदर जी महाराज का आगमन होगा।

ध्वज पूजन व बैनर का हुआ विमोचन
इस दौरान श्यामसुंदर जी महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ ध्वज पूजन करवाया गया। साथ ही बैनर का विमोचन भी किया गया। इस मौके पर अमरेश्वर महादेव ट्रस्ट के ओकारनाथ हर्ष, सुशील किराडू,अशोक किराडू,विमल किराडू सहित बड़ी संख्या में वैदिक ब्राह्मण मौजूद रहे।


Share This News