ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20251003 153838 scaled स्कूल शिक्षा परिवार ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज भरतपुर के भुसावर उपखंड के बाछरैन गांव में एक निजी स्कूल प्राचार्य के साथ पुलिस दुर्व्यवहार के मामले ने स्कूल शिक्षा परिवार ने प्रदर्शन किया। घटना के विरोध में स्कूल शिक्षा परिवार के बैनर तले प्रदेशभर में प्रदर्शन किये जा रहे है। बीकानेर में संचालकों ने पैदल मार्च करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी को ज्ञापन सौंपते हुए दोषी थानाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कीं।

इस दौरान सौंपे ज्ञापन में खेडली मोड थानाधिकारी बलराम यादव ने एक निजी स्कूल के प्राचार्य लवकुश शर्मा के साथ अमानवीय व्यवहार किया,मारपीट की और उन्हें धारा 151 में बंद कर दिया। इस घटना को लेकर शिक्षकों में भारी रोष है।

ज्ञापन में बताया गया कि 26 सितंबर को थानाधिकारी बलराम यादव ने स्कूल की छुट्टी के बाद एक सिपाही को बच्चों की टीसी लेने भेजा था। प्राचार्य लवकुश शर्मा ने टीसी देने की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने को कहा। सिपाही ने थानाधिकारी से बात की और वापस चला गया। इसके बाद थानाधिकारी स्वयं एक महिला के साथ विद्यालय पहुंचे।आरोप है कि थानाधिकारी ने बिना फीस चुकाए महिला को टीसी दिलवा दी। टीसी मिलने के बाद उन्होंने प्राचार्य को गाली दी,उनकी गर्दन पकड़कर मारपीट की और अपमानित करते हुए गाड़ी में डालकर थाने ले गए।

स्कूल शिक्षा परिवार के मनोज सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस घटना से सभी शिक्षकों में आक्रोश है और वे थानाधिकारी बलराम यादव पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में मनोज व्यास,पुखराज सिंह ,राजेश सुथार, आनंद सिंह पंवार ,राजेन्द्र पालीवाल, खियाराम सैन ,सुरेन्द्र डागा सहित बड़ी संख्या में स्कूल संचालक शामिल रहे। ,


Share This News