ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20251002 WA0032 scaled सेवा को मिला सम्मान कन्हैयालाल बोथरा का हुआ जिला स्तर पर सम्मान Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। मनुष्य के अंदर जब साक्षात भगवान का वास होता है तब व्यक्ति परपीड़ा को समझते हुए मानव सेवा के मार्ग पर चलकर समाज से निर्वासित हुए मंदबुद्धि, असहाय, लाचार व्यक्तियों का सहारा बनता है यह शब्द जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने जसकरण बोथरा फाऊंडेशन के कन्हैयालाल बोथरा का अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यालय जिला कलक्टर बीकानेर एवं जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा वृद्धजनों की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने पर जिला स्तर पर सम्मान करते हुए कहे |

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल डी पंवार ने बताया कि समाज में ऐसे लोग विरले ही होते हैं जो निराश्रित एवं असहाय लोगों की सेवा में अपना जीवन समर्पण कर देते हैं और आज कन्हैयालाल बोथरा का जिला स्तर पर सम्मान करना हम सबके लिए गौरव का विषय है | बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि कन्हैयालाल बोथरा समाज सेवा के क्षेत्र में सदेव अग्रणी रहे हैं साथ ही धार्मिक क्षेत्र में भी धार्मिक संस्थाओं को भी इनका सहयोग मिलता रहा है और जिस व्यक्ति पर परमात्मा की असीम अनुकंपा होती है वही मनुष्य मानव सेवा के क्षेत्र में अपना परचम फहराते हैं | इस अवसर पर जिला परिषद सीईओ सोहनलाल, अति. जिला कलक्टर शहर रमेश देव, नगर निगम उपायुक्त यशपाल अहुजा, भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, सत्यप्रकाश आचार्य, वाई के शर्मा योगी, पूर्व उप महापौर राजेन्द्र पंवार, किशन चौधरी सहित धार्मिक, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य उपस्थित हुए |


Share This News