IMG 20241023 101608 1 बीकानेर में सड़क हादसे में महिला की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले के देशनोक पुलिया के पास हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। यह हादसा 30 सितंबर को हुआ, जिसमें बिहार हाल बीकानेर निवासी नमीता दास पत्नी जीवनचंद्र की मौत हो गई। इस संबंध में मृतका के पति जीवनचंद्र ने मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवायी है। पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसकी पत्नी नमीता दास व साली पुनीता एक मोटरसाईकिल पर सवार होकर देशनोक करणी माता मंदिर जा रहे थे। वहां देशनोक पुलिया के पास अज्ञात मोटरसाईकिल ने टक्कर मार दी। जिससे नमीता दास की मृत्यु हो गयी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की ।


Share This News