ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20251001 011516 देर रात बीकानेर के परकोटे में पत्थरबाजी से तनाव Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। देर रात बीकानेर के परकोटे में नयाशहर थाना क्षेत्र में बेनिसर बारी इलाके में पत्थरबाजी से हालात तनावपूर्ण हो गए। दो पक्षों में विवाद के साथ ही पत्थरबाजी भी हुई। इस बीच पुलिस पर भी पत्थरबाजी करने की ख़बर है, इस दौरान मौके पर एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी, सीओ सिटी श्रवण दास संत, नयाशहर सीआई कविता पूनिया सहित तीन थानों की पुलिस व सुरक्षा बल तैनात है। विधायक जेठानंद व्यास भी मौके पर पहुंचे। घटना विधायक निवास क्षेत्र की ही है।

मिली जानकारी के अनुसार एक तरफ पूजा पांडाल लगा था। दूसरी तरफ डांडिया चल रहे थे। किसी ने एक बच्चे को पीटा। जिसके बाद दूसरे पक्ष के युवक इकट्ठा आए। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने उपद्रव मचाना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी की। हालांकि घटना की पूरी जानकारी अभी जांच का विषय है। विधायक ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। पुलिस ने समझाइश की है। पूछताछ कर विवाद के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 


Share This News