ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250929 WA0042 गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई द्वारा आज मुक्ता प्रसाद कॉलोनी में परिषद का राष्ट्रीय प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अवसर पर भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री (छाबड़ा) ने बताया कि जीवन में गुरु ही मार्गदर्शक होते हैं और गुरु ही आदर्श होते हैं।

कार्यक्रम की शुरुआत मे भारत माता व प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। विद्यालय प्रधानाध्यापक राजीव द्विवेदी ने बीकाणा इकाई के सभी पदाधिकारियों का ओपरना पहनाकर स्वागत किया।

डॉ संजोग बिडवालकर ने गुरुजनों के कर्तव्यों के बारे में बात करते हुए कहा कि श्रेष्ठ गुरुजनों से ही श्रेष्ठ समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम में विद्यालय के मेघावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, साथ ही श्रेष्ठ गुरुजनों के रूप में पूजा सक्सेना, संजना सोलंकी, खुशबू चौधरी, जानवी चौधरी एवं राजीव कुमार द्विवेदी आदि गुरुओं का गुरुवंदन विद्यार्थियों के द्वारा चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

बीकाणा इकाई के विपुल सिंह राजपूत के नेतृत्व में सभी ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली। पूजा सक्सेना ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।


Share This News