Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। कांग्रेस संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस बारे में पत्र भेजकर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत को सूचित किया है। पत्र में उन्होंने बताया कि आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गोविंदसिंह डोटासरा बीकानेर आए वे किसान केसरी जन नेता श्री रामेश्वर जी डूडी की सेहत का हाल जानने आए लेकिन बीकानेर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष और कांग्रेस की शान श्री जनार्दन जी कल्ला की धर्मपत्नी श्रीमती सावित्री देवी जी कल्ला के निधन पर सांत्वना देने नहीं पहुंचे। इससे भावनाएं आहत हुई है।