ताजा खबरे
पीबीएम: डॉ. सोनी बने टी.बी. एवं चेस्ट विभागाध्यक्ष, प्राचार्य ने जारी किए आदेशगैस सिलेंडर के दाम में 993 रु तक की भारी बढ़ोतरीतेज आंधी व बारिश का अलर्ट, मई प्रथम सप्ताह का अनुमानजिला अस्पताल में 24×7 डिजिटल एक्सरे सुविधा शुरू1 मई से बदलेंगे ये नियम, आमजन की जिंदगी पर पड़ेगा असर ?पीबीएम मर्दाना: *शीतल जल की सेवा सजीवनी समान : डॉ. सुरेन्द्र वर्माअनियमितताएं पाए जाने तीन मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबितविधायक जेठानंद व्यास ने केईएम रोड मार्ग पर श्रीराम जल मंदिर सेवा का उद्घाटन कियाजिले में नशे के विरूद्ध ‘जीरो टोलरेंस’ की नीति, जिला कलेक्टर ने ली बैठकचलती कार बनी आग का गोला, 5 की मौत
IMG 20250527 111143 3 बीकानेर : तीन गाड़ियों की भिड़ंत, एक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर की जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना इलाके में तीन गाडिय़ों की भिड़ंत में एक की मौत व तीन अन्य घायल होने की खबर है। घायलों का पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डूंगर कॉलेज के सामने तीन वाहनों बोलेरो कैम्पर, बाइक और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हुई, जिसमें स्कूटी पर जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर भारी भी जाम लग गया। थाना प्रभारी सुरेंद्र पचार ने बताया कि म्यूजियम सर्किल से सांगलपुरा की ओर जा रहा एक वाहन डिवाइडर पर चढ़ गया। पलटता हुआ वो दूसरी दिशा में आ गया।जहां पहले से अपनी सही दिशा में जा रहे वाहनों से जा टकराया।

इसमें बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की फिलहाल पहचान की जा रही है। इस हादसे के वक्त मौके पर थानाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी पहुंचे। रास्ता खुलवाने के साथ ही भीड़ को वहां से हटवाया गया। हालांकि तीन अन्य घायलों को राहगीरों ने ही पीबीएम अस्पताल पहुंचा दिया। जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया है। फिलहाल घायलों के नाम भी सामने नहीं आए हैं।


Share This News