ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250925 WA0023 scaled गरबा की धूम: रेलवे स्टेडियम में 30 सितम्बर को हालो रे हालो सीजन-3 का आयोजन, चानीवाला बिखेरेंगे जलवा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नवरात्रा में गरबा की धूम के बीच शहर के रेलवे स्टेडियम में 30 सितम्बर को हालो रे हालो सीजन-3 का आयोजन होगा। बीकानेर इवेन्ट प्लानर की ओर से आयोजित परम्परागत गरबा नाईट में राजस्थानी संस्कृति के साथ हरियाणवीं कलाकार गुलजार चानीवाला अपना जलवा बिखेरेंगे। पत्रकारों को आयोजन की जानकारी देते हुए पवन स्वामी ने बताया कि हमारी संस्कृति हमारी पहचान की थीम पर पिछले दो सीजन की सफलता को देखते हुए इस बार भी यह आयोजन किया जा रहा है। जिसमें परिवार के सदस्यों के साथ,युगल राजस्थानी गीतों के साथ हरियाणवी सिंगर के साथ डांडिया करते नजर आएंगे। शाम 6 से 10 तक खनकने वाले डांडियों में आने वाले लोगों के लिये सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये है। इस मौके पर कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन दीपक पारीक ,पुखराज प्रजापत, भंवर सिंह ,पवन स्वामी, आरव खत्री, प्रदीप जाट, किशन आचार्य, जिया व साक्षी द्वारा किया गया।


Share This News