ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250901 WA0037 भारत को जानो प्रथम चरण प्रतियोगिता का आयोजन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। भारत विकास परिषद, बीकाणा इकाई के तत्वाधान में विद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रथम चरण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

बीकाणा इकाई अध्यक्ष नरेश खत्री ( छाबड़ा ) के अनुसार विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, कला, स्वर्णिम इतिहास, अध्यात्म, खेल, पौराणिक कथाएं, वैभवशाली अतीत इत्यादि से परिचित करवाने हेतु संपूर्ण भारतवर्ष में भारत विकास परिषद द्वारा प्रथम चरण में भारत को जानो लिखित परीक्षा, द्वितीय चरण में शाखा स्तरीय प्रश्न मंच, तृतीय स्तर पर प्रांत स्तरीय प्रश्न मंच, चतुर्थ स्तर पर रीजनल स्तरीय प्रश्न मंच एवं अंतिम स्तर पर राष्ट्रीय प्रश्न मंच का आयोजन किया जाता है, जिसके विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है।

अध्यक्ष ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में राष्ट्रभक्ति की भावना और देश के प्रति ज्ञान को बढ़ावा मिलता है।

भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रभारी सतीश कुमार निगम ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बीकानेर के विभिन्न 07 विद्यालयों के लगभग 400 विद्यार्थियों ने भाग लिया ।

महिला संयोजिका ज्योति शर्मा व महिला सहसंयोजिका श्वेता खत्री ने बताया कि प्रतियोगिता को आयोजित करने में सभी स्कूलों के अध्यापकों व स्टाफ का सहयोग रहा।


Share This News