Thar पोस्ट न्यूज। मौसम विभाग के मुताबिक आज 20 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही बारां, जालोर और सिरोही में ऑरेंज अलर्ट है. जबकि बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, चित्तौड़गढ़, दौसा, डीग, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, डीडवाना-कुचामन, जोधपुर, नागौर और फलोदी सहित 20 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
मौसम विभाग के मुताबिक, इस सीजन में इस प्रकार, वर्षाजनित हादसों में कुल 95 लोगों की मौत और 58 व्यक्ति घायल हुए हैं. अतिवृष्टि के कारण बहने/डूबने से 44, आकाशीय बिजली गिरने से 26 और दीवार/मकान गिरने से 25 लोगों की जा जा चुकी है.
15 जून से 29 अगस्त तक अजमेर, बालोतरा, बारां, ब्यावर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, डीडवाना-कुचामन, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जोधपुर, करौली, कोटा, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर और टोंक सहित कुल 19 जिलों में औसत से 60 प्रतिशत से अधिक (असामान्य) बारिश हुई है. इसमें कहा गया कि 17 जिलों में अत्यधिक बारिश और पांच जिलों में सामान्य वर्षा दर्ज की गई है.