ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
1001291413 उरमूल डेयरी ने दुग्ध खरीद मूल्यों में की वृद्धि, पशुपालकों को होगा लाभ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। उत्तरी राजस्थान सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लि0, बीकानेर ने पशुपालकों को अधिकतम लाभ पहुचाने व आर्थिक सम्बल प्रदान करने के दृष्टिकोण से दुग्ध क्रय मूल्यों में 1.50 रूपये प्रति कि.ग्रा. की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। उरमूल डेयरी के एमडी बाबूलाल बिश्नोई ने आदेश जारी किया है जिसके अनुसार 01 सितम्बर, 2025 से दुग्ध उत्पादकों को 4.5 प्रतिशत फैट व 8.5 प्रतिशत एसएनएफ पर 36.60 रूपये प्रति कि.ग्रा. दर दी जायेगी।

बिश्नोई ने बताया कि इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादक संबल योजना के तहत 5 रूपये प्रति लीटर अतिरिक्त दिये जा रहे है। यह दुग्ध क्रय दर  गत वर्ष प्रचलित दुग्ध क्रय दर की तुलना में 5.10 रूपये प्रति कि.ग्रा. अधिक है। इससे हजारों दुग्ध उत्पादक व पशुपालक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि उरमूल संघ सदैव दुग्ध उत्पादकों के हितार्थ में कार्य करता रहा है। इसी क्रम में दुग्ध क्रय दरों में बढ़ोतरी की गई है और भविष्य में भी उरमूल संघ दुग्ध उत्पादकों को आर्थिक सम्बल प्रदान के उद्देश्य से उनके हित में समय-समय पर निर्णय लेता रहेगा।


Share This News