ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250527 111414 1 बीकानेर में पत्नी के अवैध संबंध से परेशान होकर पति ने की आत्महत्या Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले में एक पति ने पत्नी के अचैध संबंध से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जिले के खाजूवाला कस्बे में वार्ड नंबर 1 निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार बिस्सु ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी से प्रताड़ित होकर जहरीला स्प्रे पी लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी पत्नी और श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर निवासी मुकेश रणवा को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस के अनुसार, विनोद ने 20 अगस्त को जहरीला स्प्रे पी लिया था। उसे गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 22 अगस्त को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

सुसाइड नोट में लिखी यह बात

इस मामले में पुलिस को अब विनोद का लिखा सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने पत्नी और मुकेश रणवा के अवैध संबंधों का उल्लेख करते हुए लिखा कि दोनों मिलकर उसे लगातार परेशान करते थे। रिपोर्ट के अनुसार, चक 22 बीडी निवासी बलविन्द्र बाना भी दोनों का सहयोग करता था। पत्नी, मुकेश, उसकी बहन और माता-पिता मिलकर विनोद को धमकाते थे और यहां तक कि उसके बेटे रजत कुमार को जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इस प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया।पहले मर्ग दर्ज हुई थी जिसकी जांच एएसआई श्रवण कुमार कर रहे थे। लेकिन अब आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जिम्मेदारी एसआई हरपाल सिंह को सौंपी गई है।


Share This News