ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250527 111414 1 चोर को लोगों की भीड़ ने घेरा, मौके पर जमकर धुनाई की Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। शातिर चोर इस बार भीड़ के हत्थे चढ़ गया। बीकानेर के नया शहर थाना इलाके में बुधवार को फिल्मी सीन जैसा नजारा देखने को मिला। वह घर में चोरी की वारदात की कोशिश कर रहा था। शातिर चोर श्रवण उर्फ पेनिया सांसी पीपल जोधपुर निवासी इस बार जनता के हत्थे चढ़ गया। गुस्साई भीड़ ने मौके पर ही उसे दबोचकर जमकर कूट दिया। चोर की कुटाई के बाद जब पुलिस पहुंची तो चोर के पास से एक अवैध पिस्टल और बाइक बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवक पर पहले से चोरी के 27 मुकदमे दर्ज हैं। नया शहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी और टीम मौके पर पहुंची और इस शातिर चोर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि नागौर और रामदेवरा में चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद यह शातिर चोर बीकानेर में बड़ी वारदात की फिराक में था। लेकिन इस बार चोरी से पहले जनता के हत्थे चढ़ गया। भीड़ के कहर ने उसे सबक तो सिखाया ही साथ ही पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद उसके काले कारनामों की कलई भी खुल गई। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


Share This News