ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250827 133235 बीकानेर का 40 किमी क्षेत्र तक फैलाव होगा! बीकानेर मास्टर डवलपमेंट प्लान 2045 जारी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर का फैलाव 40 किमी क्षेत्र तक होगा। बीकानेर विकास प्राधिकरण बीडीए ने बुधवार को बीकानेर रीजन मास्टर डवलपमेंट प्लान 2045 की अधिसूचना जारी कर दी है। इस प्लान के लागू होने के बाद बीकानेर अब अगले 20 सालों में करीब 40 किलोमीटर क्षेत्रफल तक विस्तार कर सकेगा। अब तक का UIT मास्टर प्लान 2023 तक ही सीमित था। लेकिन बीडीए ने नए खाके में चार तहसीलें, बीकानेर नगर निगम, देशनोक और नापासर नगर पालिकाएं शामिल कर दी हैं।

इस प्लान का सबसे बड़ा लाभ उन लोगों को होगा। जिन्होंने एग्रीमेंट पर जमीन खरीदी है। अब उन्हें बीकानेर विकास प्राधिकरण से लीगल पट्टा Land Lease जारी हो सकेगा। हालांकि इसके लिए प्रोसेस पूरा करना होगा और कुछ समय लगेगा।

आपत्तियां और सुझाव मांगे

बीकानेर विकास प्राधिकरण की कार्यवाहक चेयरमैन एवं जिला कलेक्टर नमृता वृष्णि ने इसका नोटिफिकेशन जारी किया। मास्टर प्लान की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। अब आमजन 30 दिन तक अपनी आपत्तियां और सुझाव दे सकेंगे। इसके बाद ही मास्टर प्लान 2045 को अंतिम रूप दिया जाएगा।

188 राजस्व गांव आएंगे BDA के दायरे में

इस मास्टर प्लान में बीकानेर तहसील के अनोपसागर, शिवबाड़ी, गंगाशहर, सुजानदेसर, नत्थूसर, जोड़बीड़, गाढ़वाला, उदयरामसर, हुसंगसर जैसे गांव शामिल होंगे। इसके अलावा कोलायत तहसील से गजनेर, चांडासर, कोटड़ा, बालाला, खेत चांडासर आदि राजस्व गांव शामिल होंगे। नोखा तहसील के रासीसर पुरोहितान व रासीसर बड़ाबास भी BDA में शामिल किए जाएंगे।

15 दिसंबर 2024 को गठित बीकानेर विकास प्राधिकरण BDA ने लगभग डेढ़ साल की कसरत के बाद यह मास्टर प्लान तैयार किया है।।अब बीकानेर केवल ऐतिहासिक शहर ही नहीं बल्कि “Modern Bikaner 2045” की दिशा में भी बढ़ेगा।


Share This News