ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250826 WA0022 scaled बीकानेर जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संवाद Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और प्रयास ही राजस्थान को विकसित राज्य बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगा– भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ आज मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष संवाद कार्यक्रम में बीकानेर संसदीय क्षेत्र के सांसद केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, लूणकरणसर विधायक केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, डूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, नोखा पूर्व विधायक बिहारी लाल विश्नोई, अनूपगढ़ पूर्व विधायक संतोष बावरी, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ से विस्तृत चर्चा कर जनप्रतिनिधियों, जिलाध्यक्ष से संवाद किया। देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकसित राजस्थान के संकल्प की सिद्धि, जन-आकांक्षाओं की पूर्ति तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जनता तक पहुँचाने पर विस्तृत चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक बैठे आमजन तक पहुँचना ही वास्तविक सफलता है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष सक्रियता के साथ जनता से जुड़े, उनकी समस्याओं को समझें और समाधान की दिशा में ठोस पहल करें।

श्याम पंचारिया ने कहा कार्यक्रम में भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने वन टू वन बात कर पूरे जिले का फीडबैक लिया और कहा विधायक सांसदों की संगठन के साथ समन्वयक बैठक हर महीने होनी चाहिए बजट घोषणा के 97 प्रतिशत कार्य धरातल पर हमारी सरकार ने किए है संगठन की जिम्मेदारी जन जन तक सरकार की योजनाएं पहुंचाए जनभागीदारी के साथ जनता से जुड़े, उनकी समस्याओं को समझें और समाधान की दिशा में ठोस पहल करें मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और प्रयास ही राजस्थान को विकसित राज्य बनाने में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

पारीक के निधन पर शोक जताया

भारतीय जनता पार्टी देहात ने भाजपा के शिवबाड़ी मंडल अध्यक्ष अभय पारीक के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा अभय पारीक पार्टी के मंडल अध्यक्ष के साथ एक नेकदिल इंसान थे मंडल अध्यक्ष पद पर रहकर पार्टी को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके निधन को परिवार, समाज, भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताया और ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक व्यक्त करने वालों में भाजपा देहात से महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, कैलाश विश्नोई, तोलाराम कूकना, उपाध्यक्ष जसवंत दईया, महेश झवर, मंत्री राजाराम ओझा, भरत सुथार, मीडिया संयोजक मनीष सोनी, सोशल मीडिया संयोजक, पवन स्वामी, प्रवक्ता महेंद्र ढाका, पूजा मोहता, भवानी पाईवाल ने शोक व्यक्त किया।


Share This News