ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250826 WA0001 750x375 1 बीकानेर की तीन लड़कियां लापता Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर के किश्मीदेसर क्षेत्र की तीन लड़कियां — खुशी, अंजली और अंशु — पिछले 24 घंटे से लापता हैं। परिजनों के अनुसार, तीनों लड़कियां 25 अगस्त की शाम 6 बजे घर से यह कहकर निकली थीं कि वे सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर जा रही हैं। लेकिन रात को घर नहीं लौटीं।। 26 अगस्त की शाम 6 बजे तक पूरे 24 घंटे बीत जाने के बाद भी इनका कोई पता नहीं चला है। परिजनों ने बताया कि लड़कियों के पास एक मोबाइल फोन भी था, लेकिन अब वह नंबर स्विच ऑफ आ रहा है।लंबी तलाश के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो लड़कियों के भाई देवकिशन ने गंगाशहर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को इन तीनों के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत सूचना दें।संपर्क नंबर: देवकिशन – 9982567028, 8233208883। बीकानेर पुलिस और परिवार ने जनता से सहयोग की अपील की है, ताकि जल्द से जल्द तीनों का सुराग मिल सके।


Share This News