ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250527 111143 3 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, 8 जिलों में छुट्टी Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में अत्यघिक सक्रिय मानसून से हालात खराब हो रहे है। भारी बारिश की चेतावनी के चलते आज भी प्रदेश के 8 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। कोटा में यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं भी स्थिगित कर दी गई हैं। राजस्थान प्रदेश के 3 जिलों में ओरेंज अलर्ट और 8 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वर्षा जनित हादसों में अब तक प्रदेश में 90 से ज्यादा लोगों की जाने जा चुकी हैं। सोमवार को उदयपुर में भारी बारिश से एक मकान गिर गया जिसमें दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सवाई माधोपुर में जबरदस्त बारिश के चलते बनास ,चंबल , गलवा ,मोरल , गम्भीरा एंव निगोह नदियां अभी भी उफान पर चल रही हैं। बांधों के ओवर फ्लो होने से से  निचले इलाके में बसे दर्जनों गांव  बाढ़ की चपेट में है । यहां एक दर्जन से अधिक गांव के चारों ओर पानी भर गया है। जिसके चलते यहां से लोगों को शिफ्ट किया गया है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक बारिश सीकर जिले के नीमकाथाना में 54 मिमी दर्ज की गई। सीकर में भी बारिश के चलते जबरदस्त जल भराव देखने को मिल रह है। रींगस और पलसाना में 31-31 मिमी, जबकि श्रीमाधोपुर में 32 मिमी बारिश हुई। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ में 25 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।


Share This News