ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
IMG 20250808 WA0024 scaled 13 से 15 अगस्त तक सभी राजकीय व निजी कार्यालयों व घरों पर फहराया जाएगा तिरंगा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम 2025 के सफल आयोजन और क्रियान्वयन को लेकर जिला कलेक्टर ने ली बैठक। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष भी आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यह कार्यक्रम 02 से 15 अगस्त तक तीन फेज में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को जिला कलेक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि ने कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली।बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि तीन फेज में होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत अधिकतम इवेंट आयोजित कर उन्हें हर घर तिरंगा वेबसाइट पर अपलोड भी करें।

तिरंगा वॉलंटियर्स के रूप में पंजीयन कराएं
जिला कलेक्टर ने आमजन से आह्वान किया कि वे हर घर तिरंगा वेबसाइट पर जाकर तिरंगा वॉलंटियर्स के रूप में खुद का पंजीयन करवाएं। हर घर तिरंगा वेबसाइट पर किए गए तिरंगा वॉलंटियर्स के पंजीयन के आधार पर ही राज्य की रैंकिंग भारत सरकार द्वारा की जाएगी। लिहाजा अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करें।

तीन फेज में हो रहा हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन
इससे पूर्व एडीएम सिटी श्री रमेश देव ने पीपीटी के जरिए बताया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन तीन फेज 02 से 08 अगस्त, 09 से 12 अगस्त और 13 से 15 अगस्त तक किया जा रहा है। प्रथम फेज के कार्यक्रमों का आयोजन द्वितीय फेज में किया जाएगा। प्रथम फेज के अंतर्गत स्कूल दिवारों व बोर्ड पर तिरंगा से सजावट, राजकीय भवनों व शैक्षणिक संस्थाओं में प्रदर्शनी,तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगा राखी बनाओ वर्कशॉप व प्रतियोगिता का आयोजन शामिल है।

श्री देव ने बताया कि द्वितीय फेज में 09 से 12 अगस्त तक प्रथम फेज की गतिविधियों के साथ साथ प्लास्टिक वेस्ट कलेक्शन, गांव गांव में श्रमदान, जल जीवन मिशन संरचनाओं की सफाई, नाली सफाई, पाइपलाइन में वाटर लीकेज बंद करना, जल संरक्षण, जल व स्वच्छता संबंधी सुविधाओं को देशभक्ति थीम से पेंट करना शामिल है।

तृतीय फेज में 13 से 15 अगस्त तक सभी राजकीय व निजी कार्यालयों के साथ साथ निजी भवनों पर ध्वज फहराया जाएगा। निजी भवनों व कार्यालयों पर ध्वजारोहण को लेकर लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय भवनों की तिरंगा रंग की एलईडी से सजावट, प्रमुख बाजारों में लाइट, रंगोली व दीपक से सजावट की जाएगी।

13 अगस्त को तिरंगा यात्रा व तिरंगा रैली का आयोजन
श्री देव ने बताया कि 13 अगस्त को प्रात 8 से 11 बजे तक तिरंगा ध्वज को हाथ में लेकर प्रत्येक गांव और वार्ड में तिरंगा यात्रा का आयोजन व दोपहर 1 बजे सभी धर्म के व्यक्तियों, विद्यार्थियों के साथ हम एक साथ हैं की भावना के साथ प्रत्येक ग्राम पंचायत, वार्ड में बाइक रैली, साइकिल रैली, ट्रैक्टर रैली निकाली जाएगी।
एडीएम सिटी ने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक हर ग्राम पंचायत में मुख्य बाजार, ग्राम पंचायत कार्यालय, राजीव गांधी सेवा केन्द्र, आंगनबाड़ी, बस स्टैंड पर एक तिरंगा केनवास लगाया जाएगा, जिस पर आमजन अपने हस्ताक्षर व देशभक्ति की भावना लिख सकें। 14 अगस्त को प्रात 09 बजे से शाम 06 बजे तक प्रत्येक ग्राम पंचायत तिरंगा प्रदर्शनी व मेले का आयोजन किया जाएगा।


एडीएम सिटी श्री देव ने बताया कि 14 अगस्त की शाम 07 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत, ब्लॉक मुख्यालय और जिला मुख्यालय पर किया जाएगा। जिला मुख्यालय पर रविन्द्र रंगमंच पर यह कार्यक्रम होगा। 15 अगस्त को प्रत्येक ग्राम पंचायत, ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा। जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम श्री करणी सिंह स्टेडियम में सुबह 09 बजे से आयोजित होगा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक मनीष, सीईओ जिला परिषद श्री सोहन लाल समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share This News